आगरा, जून 10 -- शहर के एटा रोड पर स्थित गांव बांकनेर के निकट ई रिक्शा भिडंत में युवती समेत चार लोग घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई युवती को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह 11 बजे गांव बांकनेर के निकट दो ई रिक्शा आपस में भिड़ गए। शहर के मालगोदाम रोड पर रहने वाली निहारिका भी ई रिक्शा में बैठी थी। दुर्घटना होते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल निहारिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। इस दुर्घटना में ततारपुर का रहने वाला समीर, एटा के मारहरा का रहने वाला फरहीम व अशोक नगर का रहने वाला विशाल शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.