फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- शिकोहाबाद में एटा रोड मोहिनीपुर के पास ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे ने बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। देवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी अकबरपुर कुतकपुर थाना जसराना गुरुवार अंतराम (40) पुत्र प्रसादी लाल के साथ की रात जसराना की ओर से शिकोहाबाद आ रहे थे। बाइक देवेंद्र चला रहा था। जब उनकी बाइक मोहिनीपुर गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी अचानक से सामने ई रिक्शा आ गया। जिसको बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अंतराम को मृत घोषित कर दिया।

हिं...