हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। जनपद में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने को लेकर एआरटीओ ने सभी ई-रिक्शा चालकों एवं वाहन स्वामियों को क्यूआर कलर कोड निर्धारित रूट पर वाहन चलाने का अनुमति पत्र लेने का अंतिम मौका दिया है। एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया नगर क्षेत्र में संचालन करने वाले ई-रिक्शा चालक आठ जनवरी तक कार्यालय से कलर कोडिंग एवं क्यूआर कोड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वाहन स्वामी का नाम, चालक का नाम, मोबाइल नंबर, पूरा पता, वाहन पंजीकरण संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस संख्या एवं चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी न करने वाले ई-रिक्शा का संचालन अवैध माना जाएगा, जिसके बाद उनके विरुद्ध चालान, वाहन निरुद्ध करने और पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया प्रशासन की ओर से ...