बाराबंकी, मार्च 28 -- देवा शरीफ। देवा कस्बे में बेतरतीब चलने वाले और जाम लगाने वाले ई-रिक्शों के रूट का सत्यापन गुरुवार को शुरू किया गया। महिला दरोगा रश्मि कुशवाहा ने कहा अब नियम कानून के तहत देवा में ई रिक्शा चलेंगे। अगर किसी ने नियम कानून का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक ई रिक्शा के रूटों का सत्यापन होता रहा। दरोगा रश्मि कुशवाहा ने बताया देर शाम तक 35 ई रिक्शा का सत्यापन किया गया है। सभी ई-रिक्शा पर रूटों के नंबर डाले गए हैं। नंबर से चलने पर जाम नहीं लगेगा और दुर्घटनाएं कम होगी। इसके अलावा बेतरतीब चलने वाले ई रिक्शा चालक के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। रश्मि ने यह भी बताया की देवा में किराए के मकान पर रहने वाले लोगों का भी सत्यापन जल्दी से जल्द किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.