रामपुर, जून 10 -- ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मासूम सहित दंपति घायल हो गए। हादसा सोमवार को बिलासपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। क्षेत्र के सिंगरा निवासी गुड्डू अपनी पत्नी फहीम जहां और 4 वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान के साथ दवा लेने के लिए नगर आए थे। वापस लौटते समय ई रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सभी को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से गुड्डू और फहीम को घर भेज दिया गया वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम अब्दुल रहमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.