धनबाद, जून 23 -- धनबाद झारखंड ई रिक्शा टोटो संघ की बैठक रविवार को धैया स्थित आमंत्रण हॉल में हुई। बैठक में झरिया, बेलगड़िया, पुराना बाजार फाटक, धनसार एवं धनबाद के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें ई रिक्शा चालकों के हितों की रक्षा पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू वर्मा ने की। इस मौके पर संघ के संरक्षक बैभव सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, संस्थापक मुन्ना कुशवाहा , सचिव राजेश राम एवं महासचिव शैलेश कुमार भी थे। बैठक में ई-रिक्शा चालकों के लिए पार्किंग, शेड की व्यवस्था और अवैध वसूली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की गई। बैठक में सनोज पासवान, राजेश सिंह, मासूम खान, धर्मेंद्र गुप्ता, चंदन कुमार, विष्णु दास, अवध, असर्फी साव, अमित साव, गुड्डू कुमार, अनुप केशरी, पवन साव सहित अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.