समस्तीपुर, जनवरी 24 -- उजियारपुर। समस्तीपुर शहर से शुक्रवार को एक ई रिक्शा चोरी कर भाग रहा चोर उजियारपुर में धरा गया। चोर की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव निवासी शंकर पोद्दार के रूप में हुयी है। घटना के संबंध में उजियारपुर पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में ई रिक्शा स्वामी कल्याणपुर थाना के खजूरी निवासी संजय पासवान ने घटना में आपसी सुलह कर केस दर्ज करने से मना कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिक्शा स्वामी समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित एक होटल में नाश्ता कर रहा था। इसी बीच आरोपी होटल के बाहर से ई रिक्शा लेकर चंपत हो गया। इसके बाद ई रिक्शा में लगे जीपीएस से उसका पीछा करते हुए ई रिक्शा मालिक उजियारपुर के लखनीपुर गांव अंतर्गत महेंद्र चौक पर उसे पकड़ लिया। उधर, सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी सहित ई रिक्शा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.