कन्नौज, दिसम्बर 3 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम के छिबरामऊ चौराहे पर बुधवार शाम को ई-रिक्शा चालक के साथ अवैध वसूली को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। उधनपुर नगला टीका निवासी ई-रिक्शा चालक बबलू पुत्र सुरेंद्र जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सवारियों को लेकर छिबरामऊ चौराहे से तालग्राम की ओर आ रहा था। इसी दौरान बस यूनियन से जुड़े सुनील यादव पुत्र लंकुश निवासी निकवा और उसका साथी बलवीर पुत्र मैका ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने अवैध वसूली के नाम पर दो सौ रुपये की मांग की। जब चालक ने पैसा देने से इंकार किया तो दोनों ने कथित रूप से...