कानपुर, दिसम्बर 2 -- चकेरी। रेलबाजार में सोमवार तड़के सेंट्रल स्टेशन के बाहर गाली देने के विरोध करने पर एक ई-रिक्शा चालक ने युवक के चेहरे पर ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने आरोपित ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रेलबाजार के नुनिया मोहाल निवासी दीपक सिंह के अनुसार, वह सेंट्रल स्टेशन में बैट्री वाहन चालक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के तीन बजे वह स्टेशन पर ड्यूटी पर थे। लेकिन, घर से खाना न लाने पर वह स्टेशन से अपने घर जाने के लिए गेट नंबर एक के बाहर निकले, जहां पर उन्हें एक ई रिक्शा चालक खड़ा मिला। उन्होंने घर छोड़ने की बात की तो आरोपित बेवजह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित चालक ने एक ब्लेड निकाला और उनके बाएं गाल की तरफ दो से तीन वार किए। जिससे दीपक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गये। इस पर आरोपित चालक ई रिक्शा...