गोरखपुर, फरवरी 8 -- पादरी बाजार, हिंदुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके में शुक्रवार की शाम 20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के व्यास नगर स्थित मलिन बस्ती निवासी अमन कुमार (20) ई-रिक्शा चलाता था। वह तीन भाइयों एक बहन में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने पुलिस को बताया की वह इंटर तक पढ़ाई करने के बाद ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार की शाम ई-रिक्शा चला कर घर आया और छत पर चला गया। शाम 7:00 बजे करीब शादी में जाने के लिए उसके दोस्त घर पहुंचे। परिजनों के बताने पर दोस्त छत पर गए तो देखे की कमरे में उसका शव फंदे के सहारे लटक रहा था। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने आशंका जताई हैं कि प्रेम प्रसंग की वजह से खुदकुशी की है। फिलहाल, पुलिस श...