काशीपुर, जनवरी 10 -- काशीपुर। कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी निशा पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 14 दिसंबर को उसके पति लक्ष्मण ई-रिक्शा लेकर सेठी पेट्रोल पंप के पास नहर वाले रास्ते पर जा रहे थे। इस दौरान एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके चलते उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको लोगों के द्वारा इलाज के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...