अमरोहा, दिसम्बर 24 -- ई-रिक्शा चालक से मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज सनातन जागरण मंच के बैनर तले पीड़ित के परिजनों ने मंगलवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को सीओ कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि सोमवार को नगर के शिवाला मंदिर के नजदीक निवासी ई-रिक्शा चालक उमेश पुत्र अर्जुन के साथ श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के निकट दूसरे समुदाय के कई लोगों ने मारपीट की थी। ई-रिक्शा चालक को करीब 100 मीटर दूर ले जाकर लात घूंसों व बेल्ट से पीटा था। उसकी जेब से चार हजार रुपये भी छीन लिए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। ई-रिक्शा चालक के परिजनों ने आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.