अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। नगर क्षेत्र में सुचारु एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-रिक्शा एवं गोल्फकार्ट के संचालन को निर्धारित मार्गों, स्टैंड एवं समय-सारणी के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं। आई जी प्रवीण कुमार ने ट्रैफिक कंट्रोल, ई-रिक्शा एवं गोल्फकार्ट के सुव्यवस्थित संचालन तथा होम-स्टे योजना के संबंध में समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने अनियंत्रित एवं अवैध संचालन पर प्रभावी नियंत्रण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम एवं यातायात पुलिस को दिए। यह बैठक मंडल कार्यालय के सभागार में कमिश्नर राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। कमिश्नर ने कहा कि दुकानदारो से वार्ता कर सुनिश्चित करे कि उनकी सामग्री दुकानों के बाहर ना लगायी जाए । यदि कोई करता है तो सख्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.