नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी की सड़कों पर चलने वाली ई-रिक्शा को लेकर दिल्ली सरकार पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है। इसके तहत सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण किया जाएगा ताकि उनके परिचालन को बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया जा सके। इसमें यह भी तय किया जाएगा कि किसी भी ई-रिक्शा चालक का रोजगार न जाए। जनता की सलाह लेने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में दो लाख से ज्यादा ऐसे ई-रिक्शा चल रहे हैं, जिनकी जानकारी ई-वाहन पर पंजीकृत है। लेकिन इसके अलावा भी बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। इनकी वजह से जगह-जगह जाम की शिकायतें आती हैं।इसके साथ ही कई बार इनकी वजह से हादसे भी होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार योजना बना रही है कि ई-रिक्शा को लेकर पॉलिसी बनाई जाए। इसके माध्यम से दिल्ली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.