हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। उत्तर प्रदेश ई-रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में डीएम से मुलाकात की। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष विशाल कौशिक ने कहा कि जनपद में करीब 10 हजार ई-रिक्शा चालक हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने ई-रिक्शा चालकों के रूट निर्धारित कर दिए हैं। यह रूट काफी छोटे होने के कारण इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे रिक्शा चालकों की कमाई काफी कम हो गई है। इससे परिवार का लालन-पालन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए निर्धारित स्टैंड की सुविधा प्रदान करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.