शामली, जनवरी 21 -- नगर के मोहल्ला नबीपुरा में घास मंडी के पास की गली में रहने वाले नईम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार की रात वह अपने घर लौटा और उसने ई-रिक्शा अपने घर के पास की गली में जमशेद के मकान के सामने खड़ी कर दी। इसी दौरान उसने रिक्शा में गाना बजा दिया। उसी समय नईम का 4 वर्षीय पुत्र खेलते-खेलते ई-रिक्शा में चढ़ गया और मासूम ने अनजाने में स्टार्ट बटन दबा दिया। बटन दबाते ही ई-रिक्शा अचानक आगे बढ़ी और दीवार से जोरदार टकरा गई। टक्कर के दौरान बच्चा दीवार से बुरी तरह भिड़ गया और अंदरूनी गंभीर चोट लगने से वहीं बेहोश हो गया। परिजन तत्काल बच्चे को मोहल्ले के डॉक्टर के पास ले गए। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन तुरंत बच्चे को गंगा अमृत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.