पीलीभीत, अप्रैल 1 -- मुख्यमंत्री द्वारा पंजीकृत एवं अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा के विरुद्ध एक से तीस अप्रैल तक प्रभावी चेकिंग के निर्देशों के क्रम में उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने मय टीम के औचक निरीक्षण फिर चेकिंग की। इस दौरान 18 अमानक ई रिक्शा सड़कों पर संचालित मिले। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यातायात निरीक्षक द्वारा शहर के कई मार्गों पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें मार्ग से गुजर रहे ई रिक्शा वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 18 ई रिक्शा वाहन अपंजीकृत एवं मानकविहीन पाए गए। जिस पर उनके विरुद्ध सीज की कार्रवाई एवं पांच ई रिक्शा वाहनों के प्रपत्र अपूर्ण पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा सभी ई रिक्शा चालकों से कहा गया कि वह अपंजीकृत ई रिक्शा का संचालन न करें। जिन वाहन डीलरों से उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.