हमीरपुर, दिसम्बर 7 -- भरुआ सुमेरपुर। बहन के यहां साइकिल से अरतरा जा रहे किशोर को बदनपुर मोड़ के समीप सामने से आए ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। बिरखेरा गांव निवासी इंद्रपाल कुशवाहा का 13 वर्षीय पुत्र सूरज रविवार सुबह 10 बजे साइकिल से बड़ी बहन की ससुराल मौदहा के अरतरा गांव जा रहा था। सिसोलर मार्ग में बदनपुर मोड़ के समीप बदनपुर से सवारियां लेकर सुमेरपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने किशोर की साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और साइकिल चकनाचूर हो गई। साथ ही रिक्शा चालक भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.