फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- कायमगंज। कंपिल मार्ग स्थित एक कॉलेज के पास रविवार को ई-रिक्शा की टक्कर के बाद हुए विवाद में दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी राजपाल सक्सेना हाथ ठेला पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार को वह गांव रायपुर से मटर बेचकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कंपिल मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक ने उनके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राजपाल सड़क पर गिर गए। हादसे की सूचना मिलने पर राजपाल के पुत्र प्रदीप और ओमशिव मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने ई-रिक्शा चालक से विरोध जताया, तो चालक और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रदीप का आरोप है कि...