श्रावस्ती, मई 17 -- गिलौला। संवाददाता गिलौला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर शनिवार को सुबह पांच बजे गोड़ारी के पास ई रिक्शा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गिलौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। शनिवार सुबह पांच बजे एक ई रिक्शा पांच लोगों को बैठा कर गिलौला से इकौना की ओर जा रहा था। हाइवे पर गोड़ारी के पास पहुंचा तो ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण ई रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान शिव प्रसाद पुत्र दयाराम उम्र 45 वर्ष और उसका भाई दिनेश कुमार पुत्र दयाराम उम्र 35 वर्ष, राम धीरज पुत्र जोड़न उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम पंचायत दंदौली थाना गिलौला, उमानाथ पुत्र साजन उम्...