मैनपुरी, नवम्बर 15 -- शहर में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी अतिक्रमण के चलते जाम लगा रहा। शहर की सड़कों पर जाम की समस्या अब आम हो चुकी है। अधिकारी गहरी नींद में हैं। यही वजह है कि लोग जाम से जूझ रहे हैं और समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। शहर में ई-रिक्शा और टेंपो घुसे तो घंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पूरा शहर जाम की चपेट में रहा। शुक्रवार को भी हालात नहीं बदले और शहर की सड़कों पर दोपहर 12 बजे से ही जाम लगने लगा। स्कूल की छुट्टी हुई तो दोपहर तीन बजे तक क्रिश्चियन तिराहे से लेकर बड़े चौराहे तक और तांगा स्टैंड से घंटाघर चौराहे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। करहल रोड और आगरा रोड तो पहले से ही जाम का शिकार रहता है। इन सड़कों पर सिर्फ और सिर्फ अतिक्रमण के चलते जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.