मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधान जिला जज स्वेता सिंह को ई-मेल भेजकर बुधवार को व्यवहार न्यायालय को उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। ऐहतियातन सुबह 11 बजे से कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। ईमेल में 1.45 बजे कोर्ट में धमाके की धमकी दी गई थी। उस वक्त तक कोर्ट के सभी प्रवेश व निकास द्वार को बंद कर एक-एक कोने की जांच की गई। शाम तक डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर आदि से पुलिस टीम ने छानबीन की। हालांकि, कही से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रधान जिला जज को सुबह 5.45 बजे जीवा वेंगल नामक हैंडल से मेल आया था। जिला जज ने ई-मेल देखने के बाद इसे एसएसपी को कार्रवाई के लिए भेजा। एसएसपी कांतेश मिश्रा को कॉल कर इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सुबह 11 बजे से कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। ई-मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.