चतरा, जुलाई 19 -- चतरा, विधि संवाददाता। व्यवहार न्यायालय सभागार में शनिवार को एक दिवसीय ई-फाइलिंग कोर्ट का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जुडिशल अकादमी के द्वारा उनके प्रशिक्षित ट्रेनर के द्वारा शुरू किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल और सचिव मुरली मनोहर मिश्र की देखरेख में ट्रेनर अधिवक्ता सूरज अग्रवाल, समर संकल्प एवं सीआईएस के मुख्य ट्रेनर कुमार कुणाल गुप्ता के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जमुना प्रसाद, आलख सिंह, दिलीप सिन्हा, कन्हैया प्रसाद साहू, सत्येंद्र गुप्ता, सत्येंद्र सिंन्हा ,मनीष सिंन्हा, कृष्णा सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, जियाउद्दीन खान, अरविंद सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, गणेश पंडित, मोहम्मद आलमगीर आलम सय्यद महताब ...