लातेहार, अप्रैल 18 -- बारियातू, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देशानुसार आइरिश के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को केवाईसी किया जा रहा है। प्रभारी एमओ आशीष रंजन ने बताया कि प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों के ई पॉश मशीन में आइरिश सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर दिया गया है। जो राशन कार्ड धारक का बायोमेट्रिक केवाईसी नही हो रहा था। वे अब 10 दिनों के अंदर आइरिश (आंख से) के माध्यम से अपना केवाईसी अपने पीडीएस दुकानदार से मिलकर करवा लें। एमओ आशीष ने सभी पीडीएस दुकानदारों से भी कहा है कि केवाईसी करने में लापरवाही नहीं बरते। निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.