एटा, फरवरी 14 -- विकास खंड सभागार में आयोजित ई-ग्राम स्वराज एवं जेम पोर्टल से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और पंचायत सचिवों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। अंतिम सत्र में मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्य योजना तैयार करने, बजट प्रविष्टि करने तथा व्यय विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई साथ ही जेम पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सामग्रियों की पारदर्शी खरीद प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से विकास कार्यों की निगरानी आसान होगी और भ्रष्टाचार की संभावनाओं में कमी आएगी। प्रशिक्षकों ने पंचायत प्रोफाइल अपडेट करने, मेकर-चेकर प्रणाली को सही ढंग से संचालित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.