रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 174.95 करोड़ रुपए का बजटीय उपबंध किया गया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5226 शिविर लगाकर 11.85 लाख लोगों को लाभ पहुंचाया गया। स्टेट डाटा सेंटर 2.0 सुरक्षा के सभी मानकों का ख्याल करते हुए बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...