मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर शातिरों ने मोबाइल में इंस्टॉल ई-कॉमर्स एप से जुड़े क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 6.24 लाख रुपये से 15 मोबाइल फोन की खरीदारी कर ली। सकरा थाना के बिधिपुर निवासी कुंदन कुमार ने इसको लेकर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कुंदन ने पुलिस को बताया कि साइबर शातिरों ने पहले उनका मोबाइल हैक किया। मोबाइल में पहले से ई-कॉमर्स एप अपलोड था, जिससे क्रेडिट कार्ड जुड़े थे। उसने पुलिस को बताया है कि साइबर शातिरों ने हरियाणा के गुरुग्राम में आईफोन की खरीदारी की है। इसके अलावा, 15 अन्य स्मार्ट फोन भी खरीदे हैं। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि कुंदन के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर इंस्पेक्टर आशुतोष प्रसाद को जांच के लिए आईओ बनाया गया है। कुंदन ने पुलिस को बताया है कि 28 जनवरी की सुबह 11 बजे मोबाइ...