पाकुड़, जून 25 -- पाकुड़िया। प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एमओ ने सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि छूटे हुए कार्ड धारकों का 30 जून तक ई-केवाईसी करना हर हाल में सुनिश्चित करेंगे। जिनका ई-केवाईसी नहीं हो रहा है उसकी भी सूची तैयार करेंगे। सभी डीलरों को उनके वितरण स्थान को गुलाबी रंग से रंगने सहित अन्य जानकारी दी गई। सभी डीलरों से जून माह में एक साथ होने वाले अनाजों के वितरण से संबंधित समीक्षा की गई। पीडीएस दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्टॉक व वितरण पंजी हमेशा अपडेट रखें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत वर्तमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.