आरा, मार्च 11 -- बिहिया। निज संवाददाता जनवितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों के लिए ई केवाईसी करना आवश्यक है। ई-केवाईसी नहीं करने वाले राशन उपभोक्ताओं का नाम सूची से विलोपित कर दिया जाएगा। यह निर्देश एमओ आरती कुमारी ने मंगलवार को प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक में दिया। एमओ ने कहा कि राशन कार्ड में परिवार जितने सदस्यों का नाम शामिल हैं, उन सभी को ई-केवाईसी कराना है। यदि किसी परिवार में सदस्यों की संख्या सात है और पांच सदस्यों का ही केवाईसी हुआ है, तो दो सदस्यों का आवंटन कम हो जाएगा। आवंटन से वंचित लोगों का नाम सूची से विलोपित भी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संपन्न लोगों का नाम राशन कार्ड की सूची से काटने की प्रक्रिया की जा रही है। बैठक में डीलर नंद कुमार ओझा, शारदानंद सिंह, भिकू सिंह, रामाशंकर साह, भोला कुमार ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.