लातेहार, जून 3 -- बेतला, प्रतिनिधि। अपने ननिहाल ग्राम कंचनपुर में रहकर पढ़ाई कर रही कक्षा चार की छात्रा लाडली कुमारी पिता मुकेश सिंह (अमडीहा, मंगरा) खुद के बैंक खाते का ई-केवाईसी कराने के लिए पिछले डेढ़ माह से पीएनबी बेतला शाखा का फेरा लगाते काफी चिंतित-परेशान है। संबंधित बैंककर्मी उसके खाते का ई-केवाईसी करने के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं। इस संबंध में लाडली के नाना बुद्धेश्वर सिंह ने बताया कि लाडली ने करीब डेढ़ माह पूर्व अपने खाते का ई-केवाईसी कराने के लिए बैंककर्मियों के निर्देश पर 100 रु नगद राशि के साथ विहित प्रपत्र में फार्म जमा की है।पर इसबारे में जानकारी मांगने पर बैंककर्मी बार-बार कल आने का झूठा आश्वासन दे, टाल-मटोल के जरिए उसे नाहक में परेशान कर रहे हैं। मामले में पूछे जाने पर बैंककर्मियों ने शाखा प्रबंधक से संपर्क करने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.