पूर्णिया, जून 18 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल में कम ई-केवाईसी करने वाले डीलरों के साथ एसडीओ अनुपम ने अनुमंडल कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कम ई-केवाईसी करने वाले अनुमंडल के 40 डीलरों के साथ बैठक कर स्थिति में सुधार करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि ई-केवाईसी में लापरवाही बरतने वाले डीलर पर कार्रवाई की जाएगी। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण क्षेत्र के लाभुक राशन के उठाव करने से वंचित रह जा रहे हैं। इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि कम ई-केवाईसी करने वाले अनुमंडल के 42 डीलर से पूर्व में स्पष्टीकरण पूछा जा चुका है। जब तक ई-केवाईसी की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता है तब तक उनके लाइसेंस को होल्ड पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धमदाहा अनुमंडल में 78.9 % ई-केवाईसी हुआ है जबकि अनुमंडल का आगामी दिनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.