रांची, जनवरी 16 -- रांची, संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन का निर्देश जारी किया है। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज की हार्ड कॉपी अपने संबंधित विभाग में जमा करनी होगी। जारी सूचना के अनुसार, जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र का कॉमन सर्विस सेंटर से सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि या फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र की होगी। विवि ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की स्थिति की जांच करते रहें। एक शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थी केवल एक ही छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.