प्रयागराज, जनवरी 16 -- मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद ई-ऑफिस पर काम नहीं करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार समेत जिले के 22 अफसरों-कार्मिकों का वेतन रोक दिया गया है। वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने पूरे प्रदेश में 900 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जब तक सूची में शामिल अफसर और कार्मिक ई-ऑफिस पर काम नहीं करते तब तक वेतन जारी न किया जाए। सूची में खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार कनौजिया, जिला समन्वयक राजीव कुमार त्रिपाठी, विकास पांडेय, संतोष तिवारी व अभिनव सिंह का नाम शामिल है। हालांकि बीएसए अनिल कुमार का कहना है कि जिले में ई-ऑफिस पर कार्य हो रहा है। वह स्वयं इस पोर्टल पर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर जारी सूची में उनका नाम कैसे है जानकारी नहीं है। शृग्वेरपुर, भगवतपुर और सहसों नए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.