देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को ई-आफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि ई-आफिस प्रणाली से ही सभी कार्य संपादित किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि दस दिनों में अनिवार्य रूप से ई-आफिस से संबंधित सभी कार्यवाहियां पूरी करें और अपने-अपने विभागों में पत्रावलियों का परिचालन केवल ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से ही करें। ई-ऑफिस प्रणाली शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य पेपरलेस कार्य के साथ ही शासकीय कार्यों में तेजी लाना है। इस प्रणाली के माध्यम से किसी भी समय निर्धारित दस्तावेजों को खोला और देखा जा सकता है। डीएम ने कहा कि शासन स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.