समस्तीपुर, अगस्त 14 -- समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन ने ध्यानाकार्षण दिवस मनाया। यूनियन के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसीआरइयू के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने की। सभा का संचालन मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम को मंडल उपाध्यक्ष रिषिकेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पासवान, संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव, केंद्रीय संगठन सचिव चंदन कुमार यादव, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार राय, सहायक सचिव राजकुमार, संगठन सचिव दीपक कुमार सिंह व प्रेम ठाकुर, सहायक सचिव संतोष कुमार मिश्र, दरभंगा शाखा अध्यक्ष प्रमोद यादव, दरभंगा शाखा सचिव राकेश पासवान, संजय कुमार, उमाशंकर चौपाल, रत्नेश कुमार सिंह, लाल बाबू पासवान, नवीन कुमार निर्मल...