रांची, नवम्बर 14 -- रांची। ईस्ट प्वाइंट स्कूल, लालपुर में बाल दिवस शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम और मैजिक शो का आयोजन किया गया। शिक्षिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने मैजिक शो का भरपूर आनंद लिया और काफी खुश हुए। विद्यालय के निदेशक अनिरुद्ध दत्त और प्राचार्या दीपाविता दत्त ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...