जमशेदपुर, जुलाई 14 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो अपने राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को जमशेदपुर पहुंचे। परिसदन में उन्होंने जनता दरबार लगाया और आमलोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने बताया कि अधिकतर शिकायतें जमीन अधिग्रहण, नियोजन और विस्थापन से जुड़ी थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की। इसके बाद बिष्टूपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने झारखंड में काम कर रही बड़ी कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की और कहा कि कई निजी और सरकारी कंपनियां झारखंड के लोगों को बेबसी और लाचारी की स्थिति में छोड़ रही हैं। हम दो, हमारे चार की नीति चलेगी उन्होंने कहा कि हम दो, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.