भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर। ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व ईस्टर शनिवार की देर रात श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। कचहरी चौक समीप संत बेनेडिक्ट चर्च के फादर थॉमस ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना की गई, जो प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि यह पर्व ईसाई समुदाय का सबसे उल्लासपूर्ण त्योहार माना जाता है। फादर थॉमस ने यह भी बताया कि जिन श्रद्धालुओं के लिए रात में शामिल होना संभव नहीं था, उनके लिए रविवार सुबह 8 बजे एक और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान बाइबल वाचन, भजन गायन और यीशु के उपदेशों का स्मरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.