सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पास्का पर्व के मौके पर रविवार की सुबह जिले के सभी गिरजाघरों में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा के बाद लोगों को पास्का पर्व की शुभकामना दी गई। संत अन्ना महागिरजाघर में पास्का पर्व के मौके पर दो मिस्सा हुई। मिस्सा पूजा संपन्न कराते हुए विजी सह पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे ने कहा कि प्रभु येशु ने हमारे पापों के उद्धार के लिए क्रुस मृत्यु के कष्ट को सहा और मृत्यु पर विजय पाया। ताकि उनके बहाए लहू से हम चंगे हो जाएं। प्रभु येशु का जी उठना ही ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है। प्रभु यीशु मनुष्य को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने प्रभु येशु मसीह के बताए मार्ग पर चलने की नसीहत दी। साथ ही लोगों को पास्का पर्व की शुभकामनांए दी। कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्‍...