प्रयागराज, सितम्बर 11 -- ईसीसी कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के तहत गुरुवार को वाद-विवाद, गीत-संगीत प्रतियोगिता और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। वाद-विवाद में आर्या राजपूत प्रथम, श्रेयश खरे द्वितीय और तनुश्री तृतीय रहीं। जबकि शशांक मिश्रा सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता चुने गए। गीत-संगीत प्रतियोगिता में जाह्नवी चौबे व पावनी सिंह विजेता बनीं। निर्णायक मंडल में डॉ. अरुणेय मिश्र व डॉ. अंशु सिंह शामिल रहे। वाणी प्रकाशन की त्रिदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में छात्रों व शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.