देवरिया, जनवरी 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ईसीजी कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को जांच कराने के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। मशीन में खराबी आने से कई मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। वहीं श्वास, बीपी, शुगर, चेस्टपेन, नस, पेट व सिर दर्द, त्वचा, कान, गले की बीमारी से पीड़ित मरीज अधिक रहे। आर्थो, मेडिसिन, ईएनटी, चेस्ट, स्किन, सर्जरी में मरीजों की कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर नोंकझोक भी हुई। वहीं बाल रोग व नेत्र रोग में भी अधिक मरीज रहे। एक्स-रे सेंटर मरीजों की भीड़ रही, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। शुक्रवार को करीब 2000 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.