गोड्डा, फरवरी 2 -- ईसीएल के तकनीकी निदेशक (संचालन) (तकनीकी) नीलाद्री रॉय ने राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खदान क्षेत्र का दौरा किया।तकनीकी निदेशक के आगमन पर राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अरूपानंद नायक द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।दौरे के क्रम मे तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय ने राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खदान क्षेत्र के तालझारी पैच, बसडीहा पैच, लोहांडिया पैच, बीएलएस साइट एवं डीप माइंस का निरीक्षण किया तथा उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। दौरे के क्रम मे उन्होंने मेकॉन कंपनी द्वारा निर्मित निर्माणाधीन नए सीएचपी साइट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।दौरे के क्रम मे तकनीकी निदेशक श्री राय ने डुमरिया कद्दू टोला पुनर्वासन स्थल का भी निरीक्षण किया एवं संबंधि...