जमुई, जनवरी 12 -- झाझा, निज संवाददाता बीते साल पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन के यूनियन के चुनावों में सिकंदर बनकर उभरने वाली यूनियन पूर्व मध्य रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन (ईसीआरईयू) के यूनियन कर्मियों व इसके डिविजनल पदाधिकारियों का रविवार को रेलवे स्टेशन क्लब के प्रशाल में समागम हुआ। उक्त समागम के दौरान रेल मजदूरों के हित में यूनियन द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष उठाई जाती रही विभिन्न मांगों पर परिचर्चा के साथ एक बार फिर उन मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की गई। साथ ही मांगों की पूर्ति हेतु जिम्मेदारों पर दबाव बनाने को ले आगे की रणनीति व संघर्ष पर भी मनन-मंथन किया बताया गया। मुख्य मांग एनपीएस व यूपीएस को विलोपित कर पुरानी पेंशन स्कीम यानि ओपीएस ही पुनः लागू करने तथा साथ ही रेल के किसी भी क्षेत्र में निजीकरण के प्रयास पर विराम लगाने को लेकर थी। इस...