दुमका, नवम्बर 24 -- दुमका। प्रतिनिधि ईसाई समाज के लोगों ने ख्रीस्त राजा का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सुबह दुमका में संत पॉल चर्च से शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में ईसाई धर्म के पुरोहित, महिला, पुरूष, बच्चे एवं अन्य लोग शामिल हुए थे। शोभा यात्रा दुमका शहर के विशप हाउस से शुरू होकर संत टेरेसा विद्यालय, होली चाईल्ड विद्यालय होते हुए पुन: संत पॉल चर्च पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर संत टेरेसा विद्यालय की छात्राओं एवं होली चाईल्ड विद्यालय के बच्चों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में विशप जूलियस मरांडी एवं फादर प्यूस मरांडी शामिल हुए। शोभा यात्रा निकलने से पहले प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ख्रीस्त राजा पर्व मनाने के पीछे ईसाइयों का...