आदित्यपुर, सितम्बर 21 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के कदमडीह स्थित मठिया मार्ग में विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 205 वीं जयंती मनायी गयी। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रांकन, म्यूजिकल चेयर, गोली चम्मच रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कई विद्यालयों के छात्र- छात्राएं भाग लिया। इंस्टिट्यूट के हाराधन महतो ने कहा कि सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा में गुणवत्ता और शिक्षा के महत्व तथा नैतिक मेरुदंड को ऊंचा रखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस मौके पर मुखिया मनोहर सिंह सरदार, समीर कुंडू, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...