सासाराम, अगस्त 4 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। ईश्वर सत्य है। ईश्वर के भजन के बिना जीवन व्यर्थ है। मानव जीवन मिलने के बाद लोग भौतिक सुखों की ओर भागने में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में लाख भौतिक सुख प्राप्त कर लें, फिर भी सुखी नहीं है। जब तक मानव ईश्वर के शरण में नहीं जाता, शांति की प्राप्ति नहीं होती है। इसके लिए भजन ही एक मात्र साधन है। जो हमें ईश्वर का सानिध्य प्राप्त कराता है। उक्त बातें सावन के अंतिम सोमवारी को बाबा बंगालनाथ मंदिर परिसर में आनंद स्वामी ने कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...