मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- जीटी रोड स्थित दीपिका गेस्ट हाउस में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया गया। स्वामी विनोदानंद महाराज ने बताया कि ईश्वर के प्रति समर्पण भाव और अच्छे कर्म करना ही मानव जीवन का ध्येय होना चाहिए। भक्त प्रहलाद का चरित्र ईश्वरीय भक्ति व अत्याचार के खिलाफ दृढ़ता का संदेश देती है। जहां एक भक्त अपने भगवान के प्रति अडिग रहता है, भले ही उसके पिता के रूप में क्रूरता का सामना क्यों न करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति किसी भी परिस्थिति में अटूट रहनी चाहिए। अंत में सत्य व ईश्वर की ही जीत होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.