बलिया, दिसम्बर 2 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। संघ के शताब्दी वर्ष में गंगा समग्र के पर्यावरण संरक्षण के लिए 100 हरिशंकरी पौध रोपण के संकल्प के क्रम में मंगलवार को 900 वर्ष पुरानी सिद्ध पीठ हथियाराम मठ परम्परा के 26वें गुरु परम पूज्य महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज ने संयोजकत्व में बर्रेबोझ गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हरिशंकरी का पौधा लगाया गया। दो दिवसीय रामहित कार्यक्रम में भक्तों को प्रवचन करते हुए यति महराज ने कहा कि ईश्वर नाम से ही मनुष्य जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। नाम दीक्षा समर्थ गुरु से प्राप्त हो तो जीव की यात्रा शिव तक होती ही है। मां गंगा हमारी संस्कृति की धुरी हैं। मोक्षदायिनी, पापनाशनी मां गंगा व गंगाधर हमारे पूजनीय, वंदनीय हैं। पौधरोपण प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन में महती भूमिका निभाते हुए जल संरक्षण, मृद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.