मधेपुरा, नवम्बर 10 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि।दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में सर्वश्री आशुतोष जी महाराज के सानिध्य में आयोजित एक दिवसीय सत्संग में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यालय स्थित सत्संग भवन में सत्संग के दौरान प्रवचन करते स्वामी रघुनानंद जी महाराज ने कहा कि समस्त मानव जाति को ईश्वर भक्ति से शक्ति मिलती है। सत्संग में संतों की अमृतवाणी श्रवण करने से मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। लेकिन आज के आधुनिकता के इस दौर में लोग ईश्वर की भक्ति करना भूल बैठे हैं। जो लोग अपने जीवन के इन व्यस्ततम समय से कुछ पल ईश्वर की भक्ति में लगाते हैं। उनका जीवन धन्य हो जाता है। मानव जाति को सदैव अच्छे कर्मों पर चलना चाहिए। संतों की संगति से मन के अंदर की विकृतियों का नाश होता है और संसारिक जीवन उनका सुखमय हो जाता है। सत्संग में भजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.