रांची, जुलाई 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। येसु धर्मसंघ के संस्थापक और लोयोला के संत इग्नासियुस का पर्व गुरुवार को संत मारिया गिरजाघर में मनाया गया। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के नेतृत्व में समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। रांची येसु धर्मसंघ के सभी पुरोहितों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। छोटानागपुर में शिक्षा एवं विकास में उनके योगदान की सराहना की गई। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने कहा कि कलीसिया एवं बाइबिल में अनेक संत हुए हैं, जिनके जीवन हमारे लिए आदर्श रहे हैं। संत इग्नासियुस भी हमारे आदर्श हैं। हमें उनके समान प्रभु पर केंद्रित जीवन जीना है। उन्होंने रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत में येसु धर्मसंघ के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में येसु धर्मसंघ के प्रोविंशियल फादर अजित कुमार खेस, फादर ...